ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन व मकर राशि वालों के दांपत्य जीवन में आज तनाव दूर होंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : जाब के लिए अनुकूल समय है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज मन की शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। छात्रों को अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में कुछ हानि हो सकती है।परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): धर्म सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। फ्लैट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व आईटी जाब में प्रोग्रेस है। कल धन का आगमन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। अपने दोस्तों और परिवार के साथ प्यार से पेश आएं।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : जाब में उन्नति होगी, स्थान परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने रिश्तो में चल रहे मतभेद दूर होंगे। राजनीतिज्ञ को लाभ होगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जाब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। परिवार में सुख, शांति और धार्मिक वातावरण बना रह सकता है। जो छात्र कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी मिलेगी।आपके दिल और दिमाग में एक साथ एक से बढ़कर एक विचार दौड़ते रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, इसके लिए अपने बिजनेस पार्टनर को धन्यवाद दें।अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ होगा। रुके हुए धन का आगमन होगा। पिता का आशीर्वाद लें।आज आप निस्वार्थ भाव से कई काम कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जाब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोगों से आपको अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आय के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। थोड़ी सी मेहनत से आपको कुछ बड़ा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आप की सामाजिक स्थिति मजबूत होगी. परिजनों की मदद करेंगे। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) :आज व्यवसाय में बड़ा लाभ सम्भावित है। उदर विकार हो सकता है। यात्रा से लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने लिए परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। खाद्य पदार्थों के प्रति आपका लगाव अधिक हो सकता है। नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : जाब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। परिवार में सभी की मनोकामनाएं पूरी करने में आप सफल रहेंगे। आस पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचे। आपको दूसरों की मदद करने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। तनाव की स्थिति कम होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज आपकी बौद्धिक क्षमता आपको अपनी कमियों से लड़ने में मदद करेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी से वह समाप्त करेंगे।आज के दिन की शुरुआत तन और मन की ताजगी के अनुभव से होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आप घूमने के लिए भी जा सकते हैं या अपने दोस्त के घर आयोजित किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। एक छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : राजनीति में सफलता मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *