ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: वृश्चिक राशि वालों को आज व्‍यवसाय में संघर्ष तो वहीं नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष: आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। प्रेम जीवन सुंदर व आनंदमय रहेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी।

वृष : आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। आरामतलबी बढ़ेगी।धन का आगमन हो सकता है। नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : जॉब में प्रगति होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। प्रेम में विवाद सम्भावित है।

कर्क : आर्थिक विकास की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे।

सिंह : आज जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। प्रेम में क्रोध से तनाव हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आत्मसंयत रहें।

कन्या : छात्रों के लिए अनुकूल समय है। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला : जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। आज कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में संशय से बचें। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक: आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लव लाइफ शानदार रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु : कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम में तनाव संभावित है।

मकर : रियल स्टेट व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आत्मसंयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। जीवन साथी से मधुर संवाद ही करें। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, आत्मविश्वास में कमी आएगी।

मीन : आज व्यवसाय में बड़ी सफलता प्राप्‍त होने की संभावना है। आफिस में वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। लव लाइफ में प्रेम की माधुर्यता बनी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *