ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: तुला व वृश्चिक राशि वालों को आज वाहन सुख की प्राप्ति होगी, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष : आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ अभी थोड़ी अच्छी जाने वाली है।
वृष : आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी से छोटी मोटी बातों पर बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आय में सुधार होने की उम्मीद है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मिथुन : दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पुराने रिश्तों में चल रहे मतभेद दूर होंगे। रियल स्टेट में निवेश सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। क्रोध को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।
कर्क : आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे।
सिंह : आज प्रेम संबंधों में नीरसता रहेंगी धैर्य बनाए रखें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।
कन्या : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। संयत रहने का प्रयास करें। आय की स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक लाभ सम्भव है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला : परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक : आज वाहन क्रय करने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
धनु : जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
मकर : परिवार में सुख शांति रहेंगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे आपसी समझ बढ़ेगी। सुखद समाचार मिलेंगे।
कुंभ : दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में भाई बहनों से मतभेद उभर सकते हैं वाणी पर संयम रखें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन : दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है, समय साथ में बिताएंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बहनों एवं भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।



