मेष राशि के जातक आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

वृष : जाब में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।

कर्क : आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय पारिवारिक कार्यों में होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सिंह : व्यवसाय में रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नौकरी में अफसरों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत भी अधिक करनी पड़ सकती है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या : बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। संचित धन में कमी आयेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

तुला : आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा, परन्तु धन की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे।

वृश्चिक : आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मानसिक शान्ति तो रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

धनु : धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें।

मकर : आज व्यवसाय में रुका धन मिलेगा। छात्रों के लिए बेहतर समय है। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

कुंभ : आज जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। धार्मिक पुस्तक का दान करें। स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याएं और कठिनाइयां पैदा हो सकती हैं। यात्रा कष्टदायी हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन : आज आलस्य से दूर रहने का प्रयास करें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी से भी बहस मत करें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *