दिन में इस वक्त पिएं गन्ने का जूस, गर्मी के मौसम में होंगे 5 जबरदस्त फायदे

भारत में ग​र्मी का मौसम कहर ढा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मौसम में बदलाव के साथ फूड हैबिट्स में भी बदलाव जरूरी है। इस मौसम में खान-पान का खास ख्याल रखना होता है, ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे और आप हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बच सकें। ऐसे हालात में अगर आप गन्ने के जूस का सेवन करे तो शरीर को कई फायदे होंगे। इसे पीने से न सिर्फ बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, बल्कि थकान जैसी परेशानी फौरन दूर हो जाती है।

गन्ने का जूस में कई न्यूट्रिएंट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गन्ने का जूस कैंसर से लड़ने में मदद करता है। ये कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और मैंगनीज का एक रिच सोर्स है। ये न्यूट्रिएंट्स शरीर कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं। ये तब भी फायदेमंद होता है, जब कोई इंसान प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से गुजर रहा हो।

गन्ने के जूस पीने के 5 जबरदस्त फायदे

  1. गन्ने का जूस में फाइबर की मात्रा होती है, जो शरीर में बढ़ते हुए वजन को कम करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर से सभी बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
  2. गन्ने के रस की मदद से दांतों का इनेमल और दांत मजबूत होते हैं और इससे दांत सड़ने की संभावना भी कम होती है।
  3. चिलचिलाती गर्मी में गन्ने के रस का एक ठंडा गिलास एनर्जी देने का काम करता है। गन्ना न सिर्फ आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।
  4. पेट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोग गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये पाचक रसों के स्राव की प्रक्रिया को बढ़ाने में मदद करता है।
  5. महिलाएं अगर नियमित तौर पर गन्ने का रस पिएं तो उन्हें कई फायदे मिल सकते हैं। साथ ही यूरिन इंफेक्शन का रिस्क घटाता है।

इन बीमारियों से भी होगा बचाव

गन्ने का रस न्यूट्रिएंट्स के सेवन का सबसे हेल्दी और नेचुरल तरीका है। ये पीलिया और लीवर से जुड़ी बीमारियों के इलाज में कारगर माना जाता है। शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए आपको गन्ने का जूस जरूरी पीना चाहिए।

गन्ना जूस पीने का सही वक्त

गन्ने का जूस आप दोपहर से पहले पिएं तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आप हफ्ते में कम से कम हर रोज एक गिलास जूस का सेवन कर सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *