ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मिथुन राशि के जातक आज शेयर बाजार व रिस्क वाले कार्यों से रहें दूर, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज जाब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप कोई नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आप को आगे बढ़ने में मदद करेगी। आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आएगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): पड़ोसियों से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आज आपको चुप रहना ही बेहतर होगा। आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। निवेश संबंधी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज शिक्षा के क्षेत्र में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट से सम्बद्ध जातकों का प्रोमोशन संभावित है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है। आर्थिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। शेयर बाजार और रिस्क वाले कार्यों से दूर रहें।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में लाभ होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। वाद विवाद से बचें। भूमि संबंधी अगर कोई कार्यवाही चल रही हैं,तो कागजातों को लेकर दिक्कत आ सकती हैं। व्यवसाय में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : जाब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। सफलता की प्राप्ति होगी। लक्ष्यों को प्राप्त करने में चुनौती आ सकती है। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में अपने काम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। जाब में सफलता से खुश रहेंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। व्यवसाय को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज जाब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज उनका धन दोगुना होकर वापस मिलेगा। परंतु प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति आ सकती है। पारिवारिक वातावरण बहुत ही सकारात्मक रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : जाब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लेनदेन संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। पार्टनरशिप संबंधी योजना पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैंकिंग व आईटी जाब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि लेना ठीक नहीं है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : बैंकिंग व मैनेजमेंट जाब में प्रोमोशन संभव है। आज नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्य पर फोकस रखना होगा। ऑफिस में काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा। रुकी हुई पेमेंट आदि कलेक्ट करने का उचित समय है। अनजान लोगों के साथ मेलजोल ना बढ़ाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज आप व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र करियर में सफल रहेंगे। बैंकिंग व फाइनेन्स जाब में लाभ होगा। सेहत का विशेष खयाल रखें। व्यापारिक गतिविधियों में परिवर्तन लाने की जरूरत है। गैस और कब्जियत की समस्या परेशान कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। जाब में प्रमोशन का मार्ग खुल सकता है। आज आपको स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ परेशानी होगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। टैक्स और लोन जैसे मामलों को इस सप्ताह स्थगित रखें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *