ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मेष व मीन राशि वालों को आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष: आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में लाभ मिलेगा। मीडिया व बैंकिंग फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

वृष : आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन : जाँब में प्रगति होगी। छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन तनाव मिल सकता है।

कर्क : राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। रियल स्टेट फील्ड में लाभ होगा। प्यार में असत्य वाणी से बचें। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

सिंह : आज भवन निर्माण व जाँब के लिए मंगलमय है। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या : पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। लव लाइफ बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला : स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर समय नहीं है। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे माधुर्यता बनी रहेगी। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक : आज जाँब में उन्नयन होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मेष व कर्क के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी।

धनु : उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। युवा लव लाइफ में यात्रा का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर : जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कुंभ : आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। आज जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। प्रेम जीवन में वाणी विवाद ला सकता है। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन : आज व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *