भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के बाद चोरों ने खंगाला रिटायर कर्मचारी का घर, लाखों रूपए का साफ कर दिया माल

रुड़की । रिटायर कर्मचारी के घर से चोरों ने लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। सूचना पर सीओ विवेक कुमार और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर जांच पड़ताल की। एक ही जगह आसपास के मकानों में चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार रोड स्थित सहजयोग पुरम कॉलोनी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के घर में चोरी के बाद दूसरे घर में भी चोरी होने का मामला सामने आया। कॉलोनी में सिंचाई विभाग से रिटायर कर्मचारी आरके गुप्ता के घर में भी चोरों ने धावा बोला। गुप्ता परिवार भी घर से बाहर गए हुए थे। चोरी का पता जब नौकरानी लगा तो शोर-शराबे पर भीड़ इकट्ठा हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। एक ही रात में दो मकानों के खंगालने की घटना से क्षेत्र में दहशत मची है। क्षेत्रवासी भी अब बाहर जाने से कतरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *