मीन राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति के लिए वक्त ठीक
योग, अध्यात्म की ओर रूझान रहेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष राशि-कुछ मामलों में मानसिक सुकून महसूस होगा
आपको कुछ मामलों में मानसिक सुकून महसूस होगा। परेशानियां थोड़ी कम होंगी, लेकिन संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक होगा।
वृषभ राशि- आत्मविश्वास बनाए रखें
पारिवारिक जरूरतों की चीजें जुटाने में मुश्किल आएगी, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें और निराश न हों, थोड़े समय का संकट है टल जाएगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे।
मिथुन राशि- नौकरीपेशा के सामने चुनौतियां आएंगी
पुराना निवेश जो कर रखा है उससे लाभ होगा, लेकिन आपको खर्च संतुलित मात्रा में करना है। पारिवारिक स्थितियां ठीक रहेंगी। सभी का सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा के सामने चुनौतियां आएंगी।
कर्क राशि-शारीरिक रोगों में भी कमी आएगी
मानसिक रूप से मजबूती तो आएगी ही, शारीरिक रोगों में भी कमी आएगी, लेकिन सर्दी-जुकाम को हल्के में ना लें। आर्थिक रूप से सशक्त रहेंगे। भाग्य साथ देगा और कोई ऐसा काम चल पड़ेगा।
सिंह राशि- दांपत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा
नौकरीपेशा लोगों को कार्य की अधिकता रहेगी और इसमें आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जरूरतों को पूरी करने में कामयाब होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम बरकरार रहेगा ।। कन्या राशि-नौकरीपेशा लोगों के कार्य को सराहना मिलेगी
हड्डियों में दर्द, कमर दर्द, आंखों की दिक्कत आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य को सराहना मिलेगी। व्यापारियों को बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
तुला राशि-भाई-बंधुओं के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा
अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। भाई-बंधुओं के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। कोर्ट-कचहरी के काम अभी अटके रहेंगे।
वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी
रोगों पर हो रहे खर्च से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति थोड़ी सी तनावपूर्ण रह सकती है। दांपत्य जीवन में विचारों का तालमेल नहीं होने से मनमुटाव होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशि- व्यापारी लाभ की स्थिति में रहेंगे
अपने कार्य को विस्तार देने की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। खेती, सब्जी, अनाज के व्यापारियों के लिए समय लाभ वाला है। दवाइयों के व्यापारी लाभ की स्थिति में रहेंगे।
मकर राशि- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी
मानसिक और शारीरिक सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ रहेगी।
कुंभ राशि-स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
पारिवारिक स्थिति के लिए समय ठीक है। सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
मीन राशि- आर्थिक स्थिति के लिए वक्त ठीक
योग, अध्यात्म की ओर रूझान रहेगा। मानसिक शांति और सुकून बना रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिए वक्त ठीक है। आय के नए और अनोखे स्रोत प्राप्त होंगे। पंडित सुदेश कांत शर्मा

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *