आज है वैशाख अमावस्या, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, जानें क्या करना होगा शुभ

हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार वैशाख मास में पड़ने वाली अमावस्या को वैशाख अमावस्या, दर्श अमावस्या के साथ-साथ सतुवाई अमावस्या के नाम से जानते हैं। आज के दिन स्नान करने के साथ दान करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैशाख अमावस्या का दिन काफी खास है, क्योंकि आज साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। वैशाख अमावस्या के दिन कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। माना जाता है कि अमावस्या के दिन इन गलतियों को करने से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य पर बुरी असर पड़ता है।

वैशाख अमावस्या पर न करें ये काम

किसी को खाली हाथ न लौटाएं

वैशाख अमावस्या के दिन कोई जरूरतमंद या फिर साधु-संत आपके द्वारा में आए हैं, तो उन्हें कभी भी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। अपनी श्रद्धा और योग्यता के अनुसार दान करना चाहिए।

न करें इन चीजों का सेवन

वैशाख अमावस्या के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा के अलावा लहसुन, प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

इन जगहों पर न जाएं

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अमावस्या के दिन भूत-पिशाच जैसी नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती हैं। इसलिए श्मशान आदि जाने से बचना चाहिए।

न तोड़ें तुलसी और पीपल के पत्ते

अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। ऐसे में समय में तुलसी या फिर पीपल के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ब्रह्मचर्य का करें पालन

शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन सदाचार और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

वैशाख अमावस्या पर करें ये काम

वैशाख अमावस्या के दिन कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है।
वैशाख अमावस्या के दिन दान करना शुभ माना जाता है। आज के दिन तिल, चावल और सत्तू का दान देना शुभ होगा।
वैशाख अमावस्या पर किसी ब्राह्मण या फिर जरूरतमंद को अन्न, जल और वस्त्र आदि जरूर दान करें।
आज दोपहर के समय चावल के आटे से पिंड बनाकर पितरों का श्राद्ध जरूर करें।
वैशाख अमावस्या पर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भगवान हनुमान की पूजा करने के साथ मंत्रों का जाप करना चाहिए।
वैशाख अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा करने के साथ तेल अर्पित करना चाहिए

 

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *