कर्क राशि वालों को आज व्यवसाय में संघर्ष करना होगा, वहीं कन्‍या राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) :आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। नौकरी में परफार्मेंस सुखद रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।आज राजनीति से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी दोष के कारण अपनों को नाराज कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन मन को धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। बेरोजगार लोगों को किसी परिचित की सहायता से रोजगार मिल सकता है। आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : जांब में प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान के विवाह की बात चल सकती है। विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। नौकरी को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कार्यस्थल पर काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आपको कई स्त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) :आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कल आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपका आपने किसी भाई से कोई वाद विवाद भी पनप सकता है। निवेश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आपने जो पहले निवेश किया हुआ था, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। बैंकिंग व शिक्षा के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगेनौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बॉस को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में बाधा आ सकती है। मित्रों की सहायता से आपको आय के निम्न स्त्रोत प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन को बेहतर करेंगे। वाणी में अहंकार आ सकता है। व्‍यावसायिक लेनदेन में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज नौकरी में प्रमोशन या किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धन आगमन के संकेत हैं. बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज परिवार में किसी रिश्ते को लेकर तनाव हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आप की सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी. किसी की प्यार में कामयाबी मिलने की कल्पना को सच करने में मदद करें। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिर दर्द आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज आप जांब में सफल रहेंगे। प्यार में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं।अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्‍यापार व नौकरी में लाभ हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज धन का व्यय ज्यादा हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। नौकरी कर रहे जातको को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग व आशीर्वाद आज प्राप्त होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *