धनु राशि वालों घरेलू मुद्दों पर मानसिक तनाव, कन्या और वृश्चिक वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष राशिफल: धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धन के लेनदेन में व्यवहार अच्छा रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। दूर के साथियों से कोई शुभ समाचार सुनने के लिए मिलेगा। व्यापारिक मोर्चे पर पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें।

वृषभ राशिफल: व्यापार में आर्थिक संवृद्धि का संकेत है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अविवाहित जातकों को शादी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। किसी महिला साथी से लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशिफल: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। व्यापार में मेहनत का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलने वाली है। घर आए महमानों को सत्कार करने का मौका मिलेगा। पिता से धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशिफल: आज भाग्य में वृद्धि का योग है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। किसी खास साथी से आर्थिक लाभ का संकेत है। व्यापार में पुराने कर्ज को चुकता कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति का योग है।

सिंह राशिफल: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सेहत पर धन खर्च होगा। परिवार के किसी खास सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्यों से बदनामी का संकेत है। व्यापार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल: शादीशुदा लाइफ में बहार आने वाला है। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार में साझेदार के साथ अच्छे संबंध रहने वाले हैं। वाहन की ख़रीदारी कर सकते हैं। आर्थिक लाभ का संकेत है।

तुला राशिफल: सेहत अच्छी रहने वाली है। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होने वाला है। महिला साथी से लाभ मिलेगा। परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहने वाला है। व्यापार ने धन का नुकसान होगा। यात्रा का योग है।

वृश्चिक राशिफल: यात्रा का योग है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। व्यपार में वित्तीय लाभ की संभावना है। शेयर बाजार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक आय में प्रगति होगी।

धनु राशिफल: घरेलू मसलों पर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को आज का दिन खास साबित नहीं होगा। नींद कम लेने के कारण मानसिक बेचैनी का महसूस कर सकते हैं। निजी व्यापार में नुकसान की संभवना है।

मकर राशिफल: नए व्यवसाय का आरंभ कर सकते हैं। शरीर और मन से स्वस्थ रहने वाले हैं। शेयर बाजार में लाभ की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक आय में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल: धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। बिजनेस से नुकसान की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशिफल: नए कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। शादीशुदा लाइफ में खटास आ सकती है। अचानक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *