हल्द्वानी-भीमताल रूट पर जाने वाले यात्री ध्यान दें, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट-27 तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को किया निर्देशित

हल्द्वानी । उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पहाड़ की लाइफलाइन माने जाने वाली हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग 18 नवंबर से 27 नवंबर तक दस दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज गबर्याल ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिये हैं। डीएम ने लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वह 18 नवंबर से 27 तक पूरी तरह मार्ग में वाहनों का आवागमन बंद रखें।यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस अतिरक्ति अस्थाई खंड भवाली के अधिकारी व कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात रखें। रानीबाग, भवाली व खुटानी में मार्ग दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड लगाये जाएं। उन्होंने कहा प्रतिबंधित अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुये गंतव्य को जायेंगे। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के नर्दिेश भी दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *