परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने परिवहन विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की

देहरादून । उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री (परिवहन) ने आज विधानसभा स्थित कक्ष में परिवहन विभाग एवं निगम के शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी पहली महत्वपूर्ण परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा और कुंभ मेले के लिए राज्य की परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व यात्री-अनुकूल बनाना रहा।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद और सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने बसों के बेहतर संचालन और रूट प्लान को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। साथ ही, परिवहन निगम की कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के समावेश और बसों की स्थिति को बेहतर बनाने पर चर्चा की, ताकि प्रदेश की जनता को एक उत्कृष्ट सेवा मिल सके।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम रीना जोशी, संत कुमार सिंह अपर (परिवहन आयुक्त), राजीव कुमार मेहरा (संयुक्त परिवहन आयुक्त), दिनेश चंद्र पदोई (उप परिवहन आयुक्त), शैलेश तिवारी (उप परिवहन आयुक्त), सुनील शर्मा (उप परिवहन आयुक्त), रावत सिंह (एआरटीओ ऋषिकेश), संदीप सैनी (आरटीओ देहरादून), अनीता चमोला (आरटीओ देहरादून), क्रांति सिंह (महाप्रबंधक परिवहन निगम), भूपेश आनंद कुशवाहा (उप महाप्रबंधक परिवहन निगम)एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *