“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के निमित्त सुभाष नगर मंडल में किया गया वृक्षारोपण, पदाधिकारियों ने कहा-हमें वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्ष संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए

रुड़की । आज एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के निमित रुड़की जिले के सुभाष नगर मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे मंडल प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि हमें वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए वृक्षारोपण करके हम स्वयं की जीवन की रक्षा करते हैं, इस अवसर पर सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड ने कहा कि हमें वृक्षारोपण करने के बाद वन संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए और लगाए गए पेड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी, और तृप्ति कंसल ने वृक्षारोपण करते हुए वृक्ष संरक्षण का संकल्प लिया, इस अवसर पर मांगेराम प्रजापति ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्षारोपण करने से हमारे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती और हमारे जीवन की रक्षा होती है, इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारीयो ने वृक्षारोपण किया, वृक्षारोपण करने वालों में जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड, ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मांगेराम प्रजापति, महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमा बिष्ट, महिला मोर्चा जिला मंत्री आशा दशामाना,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नीता रानी,बसंती देवरानी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री कविता सैनी, पश्चिमी मंडल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तृप्ति कंसल, ममतेश सैनी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पुष्पा ऐठानी, नीरज घंसेला, भागीरथी गोनियाल, नीलम सैनी आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *