कृषि गोष्ठी में किसानों को बताई गई ट्रेंच विधि, किसान बढ़ा सकते हैं अपना उत्पादन
रुड़की । आज गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी द्वारा ग्राम टिकौला में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे गन्ने की नवीनतम वैज्ञानिक विधियों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रचार प्रभारी रीना नौलिया द्वारा किया गया। उन्होंने गन्ने की उन्नत नवीनतम खेती के बारे में जानकारी दी साथ ही ट्रेंच विधि पर जोर दिया।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार द्वारा बसंतकालीन बुआई में 0238 गन्ना प्रजाति जो टॉप बारे एवं लाल सड़न रोग से ग्रसित है के स्थान पर मुख्यतया Co P 12221, Co P12226, Co 0118, Co 15023 एवं Co S13235 बोने के लिए प्रेरित किया।
प्रचार प्रभारी शुभम् सती द्वारा गन्ना पेड़ी से अधिक उत्पादन हेतु जानकारी प्रदान की गई तथा मृदा की सेहत पर ध्यान देने की बात कही गई। गन्ना निरीक्षक डॉ पूजा कैंतुरा द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं उपलब्ध कीटनाशकों के बारे में जानकारी दी। उत्तम मिल के आमंत्रित प्रतिनिधि श्री सुनील मालिक द्वारा कृषकों को चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं उन्नत गन्ना खेती की जानकारी दी। साथ ही लेबर की समस्या को देखते हुए खेती में यंत्रीकरण अपनाने पर जोर दिया जिसमें मुख्यता ट्रैश मलचर के प्रयोग की बात कही। कार्यक्रम के समापन में कृषकों से उनकी समस्या ली गई तथा उनका निवारण किया गया। कार्यक्रम में गन्ना पर्यवेक्षक शिवराम, एवं कृषक राहुल, समय सिंह, आजाद, प्रमोद, अजीत विनोद, मुनेश राजकुमार आदि मौजूद थे।