सीपीयू के तीन दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने लिया एक्शन
हरिद्वार । ड्यूटी में लापरवाही के चलते सीपीयू के पांच पुलिस कर्मी लाइन हाजिर कर दिये गए हैं। लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों में तीन दरोगा और दो पुलिस कर्मी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस खुद चेकिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने एक वाहन को पकड़ने के लिए सीपीयू को सूचना दी। लेकिन सीपीयू के तीन दरोगा और दो कांस्टेबल एसएसपी की सूचना को संजीदगी से नहीं ले पाए। एसएसपी ने इसे ड्यूटी में घोर लापरवाही मानते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।


