सिडकुल पुलिस ने अवैध खनन में दो ट्रैक्टर ट्राली सीज, चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, कई दिनों से मिल रही थी अवैध खनन की सूचना

बहादराबाद । सिडकुल पुलिस ने सलेमपुर और रोशनाबाद रोह नदी से खनन सामग्री ले जाने पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली और आठ बुग्गियों को पकड़कर सीज कर दिया है। दो ट्रैक्टर ट्रालियों के चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि कई दिन से डेंसो चौक और रोशनाबाद में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। सोमवार देर रात को छापेमारी कर दो ट्रैक्टर ट्राली और 8 बुग्गियों को पकड़ा गया है। जिनका अवैध खनन में चालान किया और अवैध खनन की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *