गरीबों का उत्थान ही पीएम नरेंद्र मोदी का एकमात्र उद्देश्य: डाॅ अमन गुप्ता, झबरेड़ा में निशुल्क राशन किट वितरित की गई
झबरेड़ा । समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने झबरेड़ा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचकर राशन किट वितरित की। उन्होंने कहा कि द्वारा देश के 80 करोड़ लोगों को दी जा रही “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” के अंतर्गत झबरेड़ा में सरकारी राशन की दुकान में वितरित की गई। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजना से इस देश के 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। कहा कि गरीबों का उत्थान ही पीएम नरेंद्र मोदी का एकमात्र उद्देश्य है। पीएम बनने के बाद से उनके अधिकांश कार्य जाति-धर्म से उपर उठकर गरीबों को समर्पित रहे। चाहे जन-धन योजना, गरीबों को मुफ्त राशन या फिर उज्ज्वला योजना। ये सभी कदम गरीबों के उन्न्यन में सहायक हो रहे हैं। इस मौके पर अनमोल मित्तल, अखिलेश वर्मा, शुभम वर्मा, अजय सैनी, विक्की कुमार, शुभम सिंघल आदि मौजूद रहे।

