टीम जीवन फाउंडेशन की ओर से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने किया शिविर का उद्घाटन
रुड़की । टीम जीवन फाउंडेशन की रुड़की इकाई की ओर से राम नगर बारात घर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बूस्टर डोज लगाई गई। शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से शिविर के बारे में पूरी जानकारी ली और टीम जीवन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के जिस मिशन को लेकर रुड़की इकाई कार्य कर रही है वह प्रशंसनीय है। शिविर में लगभग 100 लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाई गई। इस दौरान भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधु , अमन त्यागी, अजीत, कविश मित्तल, सुमित अग्रवाल, कुशाग्र गर्ग ,अनूप बंसल,हिमांशु शर्मा, दीपक प्रजापति, योगेश सिंघल, विभोर सेठी, ध्रुव गुप्ता, सिविल अस्पताल से निर्मला ,उर्मिला आदि मौजूद रहे।



