बौंगला में घर-घर जाकर लगाई गई वैक्सीन, लोग वैक्सीन के प्रति हुए जागरूक

बहादराबाद । क्षेत्र के ग्राम अत्मलपुर बौंगला में घर घर जाकर विकलांगो, असहाय तथा बुजुर्गो को वैक्सीन लगाई गई।टीका लगा रही एएनएम शैली चौहान ने बताया कि गांव के सभी बुजुर्ग , विकलांग तथा जो लोग वेक्सिनेशन केन्द्र तक पहुंच पाने में असमर्थ है उनको टीका लगा दिया गया है साथ में उन्होंने यह भी कहा की उनका प्रयास रहेगा की अपने गांव को जल्द से जल्द 100 प्रतिशत लोगो को वैक्सीन की डोज दी जा सके। डोर टू डोर कैंप में सहायता कर रहे युवा मोर्चा बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष शिवम् चौहान ने बताया कि उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य साफ है । अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे साथ में उन्होंने पूरे देश को फ्री वैक्सीन देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में प्रधान पति प्रताप,मयूर प्रताप, रवि, अंशुल, आकाश, सत्यम, शिवा लकी, शिवांक, शुभम गोला, यशोदा, विनीता चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *