केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में विभिन्न गतिविधियां आयोजित,
हिंदी एवं स्वच्छता पखवाड़े बच्चों को मिले पुरस्कार

रुड़की। एक सितंबर से चल रही स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रंखला आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के बाद संभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। ज्ञातव्य है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन गतिविधियों का आयोजन किया गया था । इन गतिविधियों में मुख्य रूप से स्वच्छता शपथ , सिंगल यूज़ प्लासह जागरूकता, समुदायिक जागरूकता, हाथ धोना, सैनिटाइजेशन, पर्यावरण की शुद्धता पौधारोपण , स्वच्छता प्रदर्शनी एवं अन्य कई गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। इन कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया गया । विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में आयोजित एक समारोह में इन बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले बच्चों में मुख्य रूप से अवनी त्यागी, ओंकार द्विवेदी, देवव्रत पांडे , यश गुप्ता ,अभिलेख सकलानी, इकरा नाज़, हरिओम मिश्रा, सुप्रिया, हिमांशु सिंह, राधा पांडे व इलमा हुसैन आदि शामिल रहे।
इस मध्य विद्यालय में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा भी उत्साह पूर्वक मनाया गया । हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कविता पाठ, संभाषण, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, सूक्ति वाक्य लेखन, कविता लेखन, निबंध लेखन, अंतंयाक्षरी आदि कार्यक्रमों का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से किया गया । इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिंदी अपनाने की शपथ भी ली । राधा पांडे , अंशिका तिवारी, नमीषा, बृजभूषण सिंह, अचिंत्य शर्मा आदि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर निवास करते हैं और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण में सुधार भी होता है अतः हमें निरंतर स्वच्छता का पालन करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ बी के पांडे, अचला गर्ग, घनश्याम बादल, प्रियंका सिंघल, सीमा अग्निहोत्री, शम्स तबरेज, इंदुकिरन सैनी दीपक शर्मा, योगेश शर्मा आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *