कृषि बिल के जरिए किसान पूरी तरह आत्मनिर्भर होंगे, भाजपा युवा नेता विक्रम भुल्लर ने कहा देश मे पहली बार किसानों के हित में केंद्र सरकार ने निर्णय लिया
हरिद्वार । भाजपा युवा नेता विक्रम भुल्लर ने कहा कि कृषि बिल पूरी तरह किसानों के हित में है। मोदी ने पीएम बनते ही किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया था, ये उसी दिशा में प्रयास है। किसान इससे पहले अपनी फसल को लेकर निर्णय नहीं ले पाता था। देश मे पहली बार किसानों के हित में केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है। किसान अपनी फसल का अब मूल्य स्वयं तय करेंगे। किसानों को सही मायने में पहली बार आजादी मिली है। एक राष्ट्र और एक बाजार की अवधारणा पहली बार धरातल पर उतरी है। मोदी सरकार ने किसानों को पहली बार बिचौलियों से मुक्त किया है। वामपंथी 24 घंटे सिर्फ देश के खिलाफ काम करते हैं। वामपंथी केवल अभाव की बात करते है। बिल के जरिये वामपंथी केवल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश किसानों ने कृषि कानून का समर्थन किया है। किसान आंदोलन से अवार्ड वापसी का क्या संबंध है। इसका मतलब साफ है कि, देश मे कुछ लोग सिर्फ अस्थिरता लाने के लिए काम करते हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे