भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यकताओं द्वारा किया गया, कहा भाजपा के नेतृत्व में ही बनेगी 2022 में सरकार

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत रुड़की पूर्वी एवं पश्चिमी मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह टीम मजबूती के साथ मिशन 2022 को फतेह करेगी। रुड़की के प्रशासनिक भवन में भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी,उपाध्यक्ष अंकित आर्य व मंत्री प्रवेश प्रिया का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन वह प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना है और पार्टी को मजबूती के साथ लेकर आगे बढ़ना है। पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा और पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले से भाजपा की बंपर जीत होगी। उन्होंने कहा कि संगठन एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगा। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं की अपनी-अपनी विशेष भूमिका है। इस मौके पर इस मौके परसुनील साहनी,संजीव कक्कड़,सुशील त्यागी,सुरजीत सिंह चँधोक, इन्दर बधान, नरेंद्र कुमार जैन,सागर गोयल, पंकज नंदा,संजय कश्यप, राकेश उपाध्याय,सतवीर सिंह, अशोक आर्य,सुनीता गोस्वामी, संजय त्यागी, कविश मित्तल, भरत कपूर, आशुतोष शर्मा, राहुल कश्यप, गौरव त्यागी, विकास पाल, बृजमोहन सैनी,अशोक आर्य, प्रदीप त्यागी,महेंद्र काला, बृजेश त्यागी एडवोकेट प्रतिभा चौहान रीमा बंसल, ममता राणा,मोहित राष्ट्रवादी,नितिन त्यागी,सुमित अग्रवाल, राजीव चौधरी, अभिमन्यु, कमल शर्मा,बीके कुश हरपाल सैनी,पीयूष ठाकुर,दमन सरीन आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *