ज्वालापुर पूर्वी के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित राज का का स्वागत, बोले- बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का करेंगे कार्य
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.23_7e6e15ad.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-23-at-13.42.48_ec0f4687.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.31_14d4b7f4.jpg)
बहादराबाद । ज्वालापुर पूर्वी के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित राज का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.31_22791ea1.jpg)
गुरुवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर के कैंप कार्यालय पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। आगामी चुनावों में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए तेजी से संगठन के काम बढ़ाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा मिष्ठान भी वितरित किया गया।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि अमित राज भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है। वह भाजपा की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुशील चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मास्टर राजकुमार, रुपेश चौहान, मोहित चौहान, आकाश चौहान, नितिन चौहान, अकुंश चौहान आदि मौजूद रहे ।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240430-WA0017.jpg)