रैंडम ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए, उम्र के हिसाब से जानिए कितना होना चाहिए रक्त शर्करा का स्तर

डायबिटीज के रोगियों के लिए यह स्थिति बेहद ही खतरनाक होती है, क्योंकि इसके कारण हार्ट अटैक, किडनी फेलियर, ब्रेन स्ट्रोक और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। शुगर लेवल को प्रभावित करने में जो कुछ बातें मायने रखती हैं, वो आप ब्लड शुगर लेवल की जांच किस समय करते हैं, क्या खा रहे हैं, उनकी उम्र और स्ट्रेस लेवल है। ब्लड शुगर का घटना-बढ़ना दोनों ही खतरनाक होता है, ऐसे में नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल क्या है ये जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि उम्र के हिसाब से कितना ब्लड शुगर होना चाहिए।

फास्टिंग के दौरान: फास्टिंग के दौरान ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl के बीच होता है। लेकिन अगर फास्टिंग के दौरान ब्लड शुगर का स्तर 100-126 mg/dl के बीच हो जाए, तो उसे प्री-डायबिटीज की श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, अगर यह स्तर 130 mg/dl या फिर उससे अधिक हो तो यह बेहद ही खतरनाक माना जाता है।

खाने के 2 घंटे बाद: खाने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 130-140 mg/dl के बीच होना चाहिए। लेकिन अगर यह स्तर बढ़ा हुआ आ रहा है तो यह डायबिटीज के लक्षण माने जाते हैं। खाना खाने के 2 घंटे बाद अगर ब्लड शुगर लेवल 200-400 mg/dl के बीच हो तो यह बेहद ही खतरनाक स्तर माना जाता है। ऐसे में नियमित तौर पर ब्लड शुगर की जांच करना बेहद ही जरूरी है।

6 साल से 12 साल की उम्र: इस उम्र में ब्लड शुगर का फास्टिंग शुगर लेवल 80 से 180 mg/dl, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शुगर लेवल 140 mg/dL होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 100 से 180 mg/dl ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए।

13 साल से 19 साल की उम्र: इस उम्र में ब्लड शुगर का फास्टिंग शुगर लेवल 70 से 150 mg/dl, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शुगर लेवल 140 mg/dL होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 90 से 150 mg/dl ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए।

20 साल से 26 साल की उम्र: इस उम्र में ब्लड शुगर का फास्टिंग शुगर लेवल 100 से 180 mg/dl, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शुगर लेवल 180 mg/dL होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 100 से 140 mg/dl ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए।

27 साल से 32 साल की उम्र: इस उम्र में ब्लड शुगर का फास्टिंग शुगर लेवल 100 mg/dl, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शुगर लेवल 90-110 mg/dL होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 100 से 140 mg/dl ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए।

33 से 40 साल की उम्र: इस उम्र में ब्लड शुगर का फास्टिंग शुगर लेवल 140 mg/dl से कम, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शुगर लेवल 160 mg/dl से कम होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 90 से 150 mg/dl ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए।

40 से 50 साल की उम्र: इस उम्र में ब्लड शुगर का फास्टिंग शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शुगर लेवल 140 mg/dl से कम होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 150 mg/dl ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए।

50 से 60 साल की उम्र: इस उम्र में ब्लड शुगर का फास्टिंग शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शुगर लेवल 140 mg/dl से कम होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 150 mg/dl ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *