जनता की उम्मीद और आशाओं पर खरा उतरेंगे, भगवानपुर में प्रमुखों को दिलाई गई शपथ

भगवानपुर । नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल, ज्येष्ठ प्रमुख आयुषी राकेश, कनिष्ठ प्रमुख प्रमोद कुमार और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सोमवार को कस्बा भगवानपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने प्रमुखों को शपथ दिलाई। बाद में ब्लॉक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जिस उम्मीद और आशाओं के साथ जनता ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख बनाया है उस पर वह खरा उतरेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, वैजयंती माला, पूर्व मंडी चेयरमैन देवेंद्र अग्रवाल, प्रमोद कुमार, चंदन त्यागी, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *