महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, काफी समय से दंपति में चल रहा था मनमुटाव

रुड़की । पारिवारिक विवाद में बुधवार को एक महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की आत्महत्या के बाद ससुराल और मायके पक्ष भी सिविल अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में 33 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती थी। पति एक फैक्ट्री में काम करता है। दंपति के दो बच्चे भी हैं। काफी समय से दंपति में मनमुटाव चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *