होली मिलन समारोह में महिलाओं ने खेली फूलों की होली, दिया पर्यावरण संवर्धन का संदेश

भगवानपुर । कस्बे स्थित अमर कालोनी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में होली गीत, हास्य व्यंग रचनाएं, नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं।

सोमवार को अमर कालोनी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आसपास की आई महिलाओं ने एक दूसरे एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली। शिल्पी बंसल और शिवानी बंसल ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है। जिसमें लोग प्रेम और सदभावना से एक दूसरे को गले लगाते हैं, मिठाइयां खिलाते हैं और प्यार बांटते हैं। इस मौके पर राज रानी कश्यप, पारुल त्यागी, अमृता सैनी, रेखा त्यागी, आंचल सैनी, प्राची आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *