कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़, भगवानपुर नगर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित
भगवानपुर । भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। एक ऐसा वक्त था जब भाजपा अपने संघर्ष के दिनों में थी और आज एक ऐसा दिन है अपने कार्यकर्ताओं के ताकत एवं मेहनत के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पूर्ण बहुमत के साथ आज भारत सरकार दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रही है।डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान भगवानपुर भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी जाति, सभी वर्ग, सभी धर्म के लोगों को सम्मान दिया जाता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ चला है। कार्यसमिति ने राजनीतिक प्रस्ताव को पढ़कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, अमन त्यागी, जुगेन्द्र सिंह, अजय गोयल, डॉक्टर राजेश सैनी, आशीष शर्मा, पंकज पाल, सत्येंद्र प्रधान, नीटू सिंह, राजकुमार कसाना, प्रदीप चौहान, सुरेंद्र वर्मा, मलखान मास्टर, भूपेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।





























