रानीपुर पुलिस ने 14 पेटी अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एक फरार, फरार तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। हरिद्वार में नशे के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पथरी पावर हाउस के पास एक हुंडई एसेंट कार में एक व्यक्ति को 14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा तस्कर भाग निकला। हुंडई एसेंट कार में से 14 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक प्रवीन रावत, कांस्टेबल संतराम, प्रदीप नेगी और कॉन्स्टेबल गंभीर तोमर चेकिंग करते हुए नाकेबंदी कर शराब तस्कर को पकड़ लिया। कागजात नहीं होने के कारण गाड़ी को एमबी एक्ट के साथ साथ 60/72 आबकारी अधिनियम में सील किया गया। अभियुक्त के खिलाफ अभियोग दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *