रुड़की: फरार पार्षद को गिरफ्तार कराने या सूचना देने वाले को मिलेंगे 25 हजार, पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश
रुड़की । रजिस्ट्रार कानूनगो पर हमले के मुख्य आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कराने या सूचना देने वाले को पुलिस 25 हजार रुपये का ईनाम देगी। पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी मामले में खुद नजर बनाए हुए हैं।
साउथ सिविल लाइंस के जलभराव प्रभावित क्षेत्र में रविवार रात तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो विजेन्द्र कुमार अधिकारियों के साथ राहत कार्य में जुटे थे। इस दौरान पार्षद सचिन चौधरी, शुभम व अन्य अज्ञात ने उन पर हमला कर दिया। पार्षद को आपदा से जुड़े एक उपकरण में बैठने से रजिस्ट्रार कानूनगो ने मना किया था। इस पर भड़के पार्षद ने उन पर हमला कर दिया।

