उत्तराखंड में शनिवार को मिले कोरोना के 49 नए मरीज, कोई मौत नहीं, 200 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

देहरादून । उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 49 संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रदेश में लगातार चौथे दिन एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। 200 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1165 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को पिथौरागढ़ जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर और चंपावत में एक, चमोली में चार, देहरादून में 15, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में छह, नैनीताल में पांच, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341137 हो गई है। इनमें से 326651 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7338 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *