धामी सरकार में आम जनता का होगा तेजी से विकास, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया

पथरी । कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि आम जनता का विकास कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि वे जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी बरतें। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का पंजनहेडी में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान के कैंप कार्यालय पर स्वागत किया गया है। यहां पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धामी सरकार आम जनता के विकास के लिए कटिबद्ध है। सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार कर रही हैं और किसानों को भी जितनी अधिक से अधिक सुविधा दी जा सकेगी वह समय रहते दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई के संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं और हर गांव की सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। नई कालोनियों के लिए भी सड़क बनाई जा रही है और जिन क्षेत्रों में बिजली की ओवर लोड की समस्या है। उन क्षेत्रों में अधिक अक्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। क्षेत्रों में नए बिजलीघर भी बनाए जाएंगे। कई कई गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का हॉट मिक्स प्लांट से निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल धामी सरकार का पूरा जोर रोजगार देने पर है। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। गंगा और सहायक नदियों के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कराए जा रहे हैं। ताकि किसानों के खेत पानी के तेज बहाव के कटाव से बच सके। कोरोना संकटकाल में ठप हुई आर्थिक गतिविधियां बढाए जाने की हर संभव कोशिश हो रही है। गन्ने का तेजी से भुगतान कराया गया है और किसान को गेहूं का भुगतान भी समय पर मिला। उन्होंने कहा है कि जो अधिकारी- कर्मचारी शासन और जनता को झांसा देने की कोशिश करेंगे निश्चित रूप से वह दंडित होंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों को जनसमस्याओं का तेजी से निस्तारण करना होगा और उच्च अधिकारियों को दूरदराज के गांव में जाकर फरियादियों का दुख दर्द समझ कर उन्हें राहत पहुंचाने का काम करना होगा। पंजनहेडी में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, विवेक चौहान,अनिल चौहान, श्रवण चौहान,मनोज सैनी, पंकज, अमित राणा,गौरव वालिया,सचिन चौहान ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा है कि स्वामी के कैबिनेट मंत्री बनने से सभी क्षेत्रों के विकास में तेजी आएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी युवा कार्यकतार्ओं को भाजपा संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को हल कराने के साथ ही सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। किशनपुर गांव में चौधरी मेहर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और किसानों का विकास कराना सरकार की प्राथमिकता में है। यहां पर भी काफी लोगों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *