शिविर में 70 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 23 लोगों को जारी किए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र
भगवानपुर । शनिवार को भगवानपुर खंड विकास कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने का काम किया गया।इस शिविर में लगभग 70 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें 23 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए । जिसमें 15 लोगों के हड्डी संबंधित प्रमाण पत्र जारी हुए। तथा 8 लोगों के आंखों से संबंधित दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। बाकी लोगों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें इलाज करने कराने की सलाह दी गई है। जिला दिव्यांग अधिकारी अचिंत वर्मा ने बताया कि भगवानपुर खंड विकास कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। तथा इसी कैंप में कुछ लोगों ने ऑनलाइन पेंशन रजिस्ट्रेशन भी कराये हैं।

