नगर निगम रुड़की के सभागार में टाऊन वैंडिंग कमेटी की बैठक

रुड़की । नगर निगम रुड़की के सभागार में टाऊन वैंडिंग कमेटी की बैठक की गई। जिसमे नगर निगम रुड़की क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित वैन्डिग जोनो में वैन्डिग मार्केट बनाये जाने हेतु सम्बन्धित संस्थाओ को प्रेजेंटेशन देने हेतु आमंत्रित किया गया जिसमें किरन साल्यूशन नई दिल्ली के प्रतिनिधियों द्वारा वैंडिग जोन में वैंडिग मार्केट बनाये जाने हेतु नगरीय फेरी समिति के सदस्यो के सम्मुख अपना विस्तृत वित्तीय प्रस्ताव एवं तकनीकी विशेषताए प्रस्तुत की गयी इसके अतिरिक्त रायल बिल्डिंग रुड़की द्वारा भी अपना विस्तृत प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया बैठक में मुख्य रूप से नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चन्द्रकांत भट्ट, संजय चोपड़ा प्रदेश अध्यक्ष, शहरी अवसंरचना विशेषज्ञ आशुतोष गुसाई एवं नगर परियोजना प्रबन्धक अंकित चन्द रमोला, लघु व्यापार एसोसिएशन हरिद्वार फेरी संगठन के प्रतिनिधि फेरी यूनियन सूरज पवार, जमशेद अली, विनोद कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *