एसोसिएशन ऑफ़ एलाइंस क्लबस इंटरनेशनल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित, वर्ष 2026- 27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई

रुड़की । एसोसिएशन ऑफ़ एलाइंस क्लबस इंटरनेशनल, एलायंस क्लब रूडकी के द्वारा होटल ब्लू सफायर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के अध्यक्ष डाॅ योगेश सिंघल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली अनीता गुप्ता जी का फूलमाला डालकर स्वागत किया गया। तथा क्लब के अध्यक्ष डाॅ योगेश सिंघल ने वर्ष 2026- 27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें योगेश गोयल अध्यक्ष, अजय कंसल सचिव विशाल गोयल कोषाध्यक्ष बनाये गए।

कार्यक्रम को पीआईडी एली अरविंद गुप्ता, डॉ॰ रविंद्र कपूर, प्रवीण सिंधु, अभिषेक चंद्रा, विशाल गोयल, राजीव गोयल, योगेश गोयल, दिलीप प्रधान, मीनू प्रधान डाॅ मनीषा सिंघल तृप्ति कंसल, अजय कंसल ,नरेंद्र आहूजा, सोनिया आहूजा, डॉ संजीव अग्रवाल, अशोक गोयल आदि ने चुटकलें गीत आदि में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *