भगवानपुर के रुहालकी दयालपुर निवासी किसान अनिल चौधरी युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्त्रोत

भगवानपुर। बदलते दौर में जहां बड़ी संख्या में युवा खेती से दूरी बना रहे हैं, वहीं भगवानपुर क्षेत्र स्थित रुहालकी दयालपुर गाँव निवासी किसान अनिल चौधरी आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाकर युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। वे खेती को केवल पारंपरिक पेशा नहीं, बल्कि लाभदायक उद्यम के रूप में विकसित करने का संदेश दे रहे हैं।

अनिल चौधरी का कहना है कि यदि किसान नई तकनीक, उन्नत बीज, वैज्ञानिक सलाह और आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करें तो खेती से बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। उनका मानना है कि खेती में नवाचार और फसल विविधीकरण अपनाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन से खेती की उत्पादकता और आमदनी बढ़ाई जा सकती है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेती को मजबूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक और लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपनाएं। अनिल चौधरी की सोच और कार्यशैली क्षेत्र के किसानों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *