भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है: रचित अग्रवाल

भगवानपुर । कस्बे स्थित एक दुकान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रचित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और जनहित के विषयों को सामने लाते हैं, जिससे लोगों में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस मौके पर मास्टर सत्यपाल, अमन त्यागी, सुरेंद्र वर्मा, सभासद नितिन अग्रवाल, मंगलेश्वर शुक्ला, नंदन अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *