हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ सम्मानित

देहरादून। ह्यूमैनिटी सोशल ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड द्वारा कल्चरल डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हिंदी युवा साहित्यकार,वरिष्ठ समाजसेवी एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके अति विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘ समाज सेवा एवं मानवता सम्मान ‘ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है और युवा साहित्यकारों का योगदान नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करता है।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ ने ह्यूमैनिटी सोशल ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड संस्थापक रजत चौधरी एवं डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को लिखित पुस्तक ‘ देश के रत्न भारत रत्न भेंटकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें राष्ट्रहित,हिंदी भाषा के संवर्धन तथा समाजोपयोगी साहित्य सृजन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में साहित्य,शिक्षा,संस्कृति, समाजसेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि,बुद्धिजीवी एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *