समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु आशीष राष्ट्रवादी सम्मानित

देहरादून। ह्यूमैनिटी सोशल ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड द्वारा कल्चरल डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान के लिए देवभूमि जागृति फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष राष्ट्रवादी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने संस्था की ओर से आशीष राष्ट्रवादी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवी आशीष राष्ट्रवादी द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका समर्पण, सेवा-भाव और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देती है।

सम्मान प्राप्त करने पर आशीष राष्ट्रवादी ने ह्यूमैनिटी सोशल ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड संस्थापक रजत चौधरी एवं मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अपने इस सम्मान को समाज के प्रत्येक सहयोगी एवं शुभचिंतक को समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *