जैन समाज के मेधावियों को किया गया सम्मानित, जैन मिलन रुड़की की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
रुड़की । जैन मिलन रुड़की की ओर से जैन मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह और केरोना योद्धा सम्मान समारोह हुआ। तीस मेधावियों को सम्मानित किया गया। हरमिलाप धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ में भगवान महावीर के चित्र के सामने दीपक जलाकर किया गया। उसके बाद महावीर प्रार्थना की गई। काशवी जैन और सुहानी जैन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। आथित्य शाखा के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। शाखा अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, मंत्री अमन कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, वरिष्ठ संरक्षक सुभाष चंद जैन, संरक्षक अनिल कुमार जैन आदि को मंच पर सम्मानित किया गया। जैन मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह में वर्ष 2020 व 2021 में हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जैन समाज के छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ‘ऋतुराज’, राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन नरेंद्र जैन ‘राजकमल’, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन नरेश चंद जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज जैन, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एचके जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री संजीव जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाईके जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीसी जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जैन, क्षेत्रीय मंत्री अरिंजय जैन, पूर्व विधायक सुरेश चन्द जैन, योगेश जैन, पीके जैन, मुकेश जैन, अवनीश जैन, नरेंद्र कुमार जैन, गौरव जैन, अनुराग जैन, प्रदीप जैन, सतीश कुमार जैन, डॉ. संजय जैन, सुधीर कुमार जैन, दिनेश जैन, अतुल जैन, सुनील जैन, डॉ. संजय जैन, रानी जैन, कविता जैन, सुगंध जैन, उदया जैन, अभिलाषा जैन, मधु जैन, वंदना जैन, स्वाति जैन, सविता जैन, निधि जैन, स्मृति जैन, अंजना जैन, मीनाक्षी जैन आदि मौजूद रहे।

