मदरहुड आयुर्वेद हॉस्पिटल ने सिकरौढा में लगाया मेडिकल शिविर, रोगियों को निशुल्क वितरित की गई दवाईयां
भगवानपुर । आजादी का अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकरौढा ”मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल”, की ओर से एक दिवसीय मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत विभिन्न रोगों का परीक्षण एवं दवाइयां निशुल्क वितरित की गयी । शिविर के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया व साथ ही लोगांे को अच्छे स्वास्थ्य हेतु योग एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया तथा शिविर में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा की गयी। शिविर द्वारा 214 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ पहुॅचाया गया। शिविर में सर्वाधिक ग्रामीण त्चचा रोग, एलर्जी, मधुमेह, गुदा रोग एवं वात व्याधि से प्रभावित पाये गये।
शिविर में रूडकी के लोकप्रिय शल्य विशेषज्ञ (सर्जन) डॉ0 सर्वेेश दूबे, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ0 राखी जोशी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 गरिमा प्रतीक सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ (पंचकर्म विभाग) डॉ0 अभिषेक सक्सेना, जनरल फिजिशियन डॉ0 सुशील कुमार कौशिक एवं डॉ0 सन्दीप भारद्वाज, फिजिओ थैरेपिस्ट सोहन लाल, पैथोलोजिस्ट जैक्सन जे0 नाथ, फार्मासिस्ट लोकेश दौरियाल, नर्सिंग परिचारिका श्रीमती रितु एवं नीलम, कैम्प व्यवस्थापक निखिल गुप्ता एवं हेमन्त कपूर ने सराहनीय योगदान दिया तथा शिविर को सफल बनाया।



