लोकतांत्रिक जनमोर्चा को लघु व्यापारियों ने दिया समर्थन, संयोजक सुभाष सैनी ने कहा मोर्चा की पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए छेड़ी गई मुहिम को सर्वहारा समाज के लोगों का समर्थन
रुड़की । लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की के संयोजक सुभाष सैनी ने नहर किनारे स्थित बुध बाजार में लघु व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार व पदाधिकारियों को साथ लेकर 12 सितंबर के प्रदर्शन को लेकर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों ने उन्हें समर्थन दिया है। मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि मोर्चा की पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए छेड़ी गई इस मुहिम को सर्वहारा समाज के लोगों का यह समर्थन बड़ी ताकत बनकर सरकार के सामने आएगा। उन्होंने कहा कि दो लोगों की हत्या के बाद मृतक आश्रितों को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक प्रदीप बत्रा ने मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला। मौके पर सन्नी विराट, संजीव कुमार, हीरालाल, शालू, सोमपाल, बबलू, आरिफ, अनिकेत प्रजापति, नसीम, इमरान, सुरेंदर पंवार शामिल रहे।



