श्री सिद्धबली गणपति महोत्सव में पहुंचकर सीएम ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज का लिया आर्शीवाद

रुड़की । शिक्षानगरी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी ने जीवनदीप आश्रम में पहुंचकर सिद्धबली गणपति महोत्सव की स्थापना पूजा की। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् उन्होंने जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि सीएम पुष्कर धामी बड़े ही धार्मिक और सामाजिक भावना से भरे हुए हैं। कहा कि पुष्कर धामी 12 वर्ष तक लगातार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे और उत्तराखंड को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज और भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने सीएम को प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि शिक्षानगरी वासियों के लिए सीएम ने आज विकास का पिटारा खोल दिया हैं। युवा सीएम के नेतृत्व में प्रदेश का विकास दोगुनी से हो रहा है। भाजपा नेता मनीष कुमार सैनी ने कलियर विधानसभा की समस्याओं से भी सीएम को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *