तहसीलदार के पेशकार और नाजिर को हटाए जाने की मांग, अधिवक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को भेजा ज्ञापन, कहा लंबे समय से एक जगह है तैनात

रुड़की। तहसील अधिवक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को पत्र भेजकर तहसील में तैनात नाजिर और तहसीलदार के पेशकार का तबादला करने की मांग की है। आरोप लगाया है कि 20 वर्ष से यह दोनों तहसील में तैनात है और काम करवाने के नाम पर लोगों से वसूली करते हैं वहीं इस सम्बंध में नाजिर का कहना है कि वह अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं अधिवक्ताओं के दबाब में आकर कोई काम नही करेंगे चाहें आज ही तबादला हो जाये फिक्र नही है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद करीब बीस से अधिक अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर वाले शिकायती पत्र में अधिवक्ता अनित कुमार ने आरोप लगाया है कि रुड़की एसडीएम के नाजिर एवं तहसीलदार के पेशकार दोनों सगे भाई है और बीस वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात है आरोप है कि किसी भी फाईल में मुकदमा तय करवाने या अन्य प्रमाण पत्र आदि बनवाने में पैसों की वसूली करते हैं। शिकायत पत्र में कहा है कि यह सरकारी कर्मचारी है जिनकी तनख्वाह 40 से 50 हजार है वह पैट्रोल पम्प एवं अन्य प्रॉपर्टी आदि के मालिक है। अधविक्ताओं ने दोनों की जांच कर कड़ी कार्रवाई करवाने की मांग की है। वहीं इस सम्बंध में नाजिर का कहना है कि वह अपना कार्य ईमानदारी से कर रहे हैं अधविक्ताओं के दबाब में कोई गलत कार्य नही करेंगे।
तबादला भले ही हो जाये इसकी फिक्र नही है। शिकायत पत्र सौंपने वाले में दीपक कुमार गुप्ता, चौधरी कल्याण सिंह, एसके माहेश्वरी, नीरज चौहान,बाबर अली, नरेंद्र कुमार सिंह, विपुल कुमार वालिया,शौकीन, दिग्विजय प्रताप सिंह, बलवीर गौतम,राजीव शर्मा, ठाकुर हरेंद्र सिंह, बीपी त्यागी,नरेश कुमार त्यागी,संजय कुमार कश्यप, भारत वीर, गजेंद्र सिंह, रवी मोहन कौशिक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *