करौंदी गांव स्थित टोल प्लाजा के समीप हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत
भगवानपुर । थानान्तर्गत करौंदी गांव स्थित टोल प्लाजा के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में लिया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार चंचल गौतम निवासी बहेड़ी सैदाबाद फैक्ट्री से कार्य कर रुड़की अपने घर जा रहा था। जैसे ही टोल प्लाजा पार किया तो चंचल ने ट्रक को ओवरटेक के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

