पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, हाई कोर्ट ने आज ही जमानत निरस्त कर हिरासत में लिए जाने के दिए थे आदेश
रुड़की । पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को मच्छी मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने आज ही आबिद नाम के इस व्यक्ति की जमानत निरस्त कर और इसे हिरासत में लिए जाने के आदेश दिए थे। पुलिस तभी से इसकी तलाश में जुटी थी और अलग-अलग स्थानों पर टीमें लगाकर उसी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। यह मौका पाकर अपने स्थान से इधर-उधर हो गया था पर खुफिया विभाग की टीम और पुलिस ने इसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया। खुफिया विभाग और एसओजी की टीम ने उसकी तलाश शुरू की और अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी लेकिन सुबह से शाम होने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाया वहीं देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आबिद अपने घर के पास है तभी पहले से तैयार पुलिस टीम ने आरोपी को मच्छी मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि आबिद उर्फ असद को एसटीएफ देहरादून की टीम एवं स्थानीय पुलिस द्वारा 2010 में बीएसएम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया था। उसके ऊपर आरोप था कि वह पाकिस्तान का एजेंट है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहीं कुछ दिनों बाद आरोपी जेल से बाहर आ गया। अब हाईकोर्ट ने आरोपी को फर्जी पासपोर्ट मामले में दोषी मानते हुए सजा सुनाई है वहीं हाईकोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया था अब देर शाम पुलिस ने आरोपी को मच्छी मोहल्ला से गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि उसे मच्छी मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया है वह अपनी ससुराल के पास ही छिपा हुआ था। आरोपी को भगवानपुर कलियर एवं अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस ने एसओजी एवं खुफिया विभाग की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।

