धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

हरिद्वार । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2भेल रानीपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वज का ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा लक्ष्य गीत एव सांस्कृतिक कार्यक्रम और निबंध प्रतियोगिता विषय नशा मुक्त झारखंड संस्कार युक्त उत्तराखंड, कला प्रतियोगिता विषय स्वच्छ भारत सुंदर भारत एवं अनेकों प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने सभी भैया बहनों का मार्गदर्शन किया एवं कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस के इतिहास के बारे मे बताया गया। अवसर पर बहन से शिवी त्यागी, निदा, रितु , शुभम लांबा, आलोक मांझी, विनीत आदि भैया बहनों ने अनेको कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस अवसर पर आचार्य प्रवीण कुमार, बृजेश कुमार, हरीश वास्तव, दीपक कुमार ,मनीष शर्मा, नेहा वर्मा आदि आचार्य बंधुओं बहने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *