उत्तम शुगर मिल ने पूरा किया गन्ने का भुगतान, जल्द किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा पैसा

रुड़की । उत्तम शुगर मिल द्वारा पेराई सत्र वर्ष 2020-21 में खरीदे गए किसानों के गन्ने का पूरा भुगतान कर दिया गया है। किसानों का लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति के माध्यम से खरीदे गए गत वर्ष के पेराई सत्र का 10 दिनों का भुगतान शुगर मिल पर बाकी था। समिति का कहना है कि भुगतान जल्द ही सभी किसानों के खातों में भेजा जाएगा। मिल प्रबंधन ने करीब सात करोड़ का भुगतान किया है 10 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 तक के भुगतान के साथ किसानों का शुगर मिल पर इस सत्र कोई भी पैसा बकाया नहीं रहा है। इस संबंध में समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं संचालक मंडल दल के सदस्य सुशील राठी ने बताया कि भुगतान प्राप्त हुआ है। सभी किसानों के खाते में धनराशि भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-दो दिन के भीतर सभी किसानों के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *